देश की राजधानी दिल्ली में 12 साल के एक लड़के के रेप करने का मामला सामने आया है। चार लोगों ने कथित तौर नाबालिग बच्चे का रेप किया। साथ ही आरोपियों ने नाबालिग लड़के को लाठियों से पीटा और मृत समझकर छोड़ दिया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना के बारे में ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि महिला पैनल ने घटना का संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही कहा कि दिल्ली में लड़कियों की तो बात ही छोड़िए, लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। 12 साल के बच्चे के साथ चार लोगों ने बेरहमी से रेप किया और लाठियों से पीट-पीटकर अधमरी हालत में छोड़ दिया। हमारी टीम ने मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई है।
दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई। 1 आरोपी गिरफ़्तार, 3 अब भी फ़रार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। pic.twitter.com/tXrqK7xkwm
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 25, 2022
वहीं इस बीच दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हैं। महिला पैनल ने मामले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर फरार तीनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द तीनों अन्य भी गिरफ्त में होंगे। इसके अलावा चारों का आपस में क्या संबध है। वह पीड़ित को कैसे जानते थे यह जांच का विषय है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का पुराना रिाकॉर्ड भी देखा जा रहा है। मामले में घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहें हैं।
यह भी पढ़ें : UP में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में अनिवार्य होगा योग, प्रत्येक जिले में बनेगा एक खेल केन्द्र
338 total views, 1 views today