Shaktimaan : शक्तिमान फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह निभाएंगे मुकेश खन्ना का किरदार

Spread the love

Shaktimaan : मार्वल स्टूडियोज की रची दुनिया से काफी समय पहले हमारे भारत की टीवी इंडस्ट्री में एक ऐसा सुपरहीरो हुआ करता था, जो बच्चों के दिलों पर राज करता था। हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के मशहूर सुपरहीरो बेस्ड सीरियल ‘शक्तिमान’की, जिसे देश का पहला सुपरहीरो माना जाता है। उस जमाने में सभी के चहेते शक्तिमान का किरदार ऑन स्क्रीन मुकेश खन्ना ने निभाया था।

Shaktimaan is back, this time on big screen

उनके इस रोल को भी दर्शकों ने उतना ही सराहा था, जितना ‘महाभारत’ में उनके निभाए भीष्म के किरदार को। इस सीरियल की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब हाल ही में शक्तिमान पर फिल्म का एलान किया गया था। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बॉलीवुड के एक बड़े स्टार का नाम सामने आ रहा है।

इस फिल्म को मुकेश खन्ना करेंगे प्रोड्यूस –

Shaktimaan :  रणवीर सिंह (Ranveer Singh ) एनर्जी के पॉवर हाउस माने जाते हैं। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन सुपरहीरो शक्तिमान  के रोल में एक्टर नजर आ सकते हैं।

Ranveer Singh बनेगा Shaktimaan, Superhero Trilogy - बड़ी खबर - YouTube

13 सितंबर 1997 से लेकर 27 मार्च 2005 तक टीवी पर बच्चों से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा शो ‘शक्तिमान’ (Shaktiman) टेलीकास्ट किया गया था। इस शो को अब बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी चल रही है। खबर है कि इस रोल के लिए मेकर्स ने रणवीर से संपर्क किया है।

Ranveer Singh : डैशिंग और चार्मिंग जैसे कॉम्प्लीमेंट भी कम हैं रणवीर सिंह  के लिए -

इंडियन टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘शक्तिमान’ पर अब फिल्म बनने जा रही है। टेलीविजन पर शक्तिमान की भूमिका निभा कर मुकेश खन्ना ने अपनी अदाकारी का परिचय दिया था। इस रोल की वजह से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली।

birthday wishes to bollywood actor ranveer singh - हैप्पी बर्थडे रणवीर सिंह  1

Shaktimaan : अब जब बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है तो इस रोल में रणवीर सिंह से बेहतर एक्टर कौन हो सकता है। शक्तिमान की भूमिका में रणवीर बिलकुल फिट बैठेंगे। हालांकि इसे लेकर किसी तरह की कंफर्मेशन नहीं आई है लेकिन मेकर्स को लगता है कि सुपर हीरो के रोल में नेचुरल रणवीर ही लग सकते हैं। रिपोर्ट की माने तो रणवीर सिंह से बातचीत चल रही है।

Image

90 के दशक में सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ का रोल निभाने वाले मुकेश खन्ना इतने पॉपुलर हुए थे कि उन्हें इसी नाम से जाना जाने लगा। मुकेश ही इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं।

Your favourite TV show 'Shaktimaan' is coming back on small screen! |  Masala News – India TV

Shaktimaan : फिल्म का टीजर इस साल फरवरी में रिलीज कर इसकी घोषणा कर दी गई थी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने टीजर को शेयर कर लिखा था कि ‘आइकॉनिक शक्तिमान बड़े पर्दे पर..इस बार शक्तिमान सिनेमा के लिए बनाया जाएगा। इंडिया के सुपरस्टार्स में से एक इस रोल को प्ले करेगा। एक बड़ा नाम इसे डायरेक्ट करेगा’।

Image

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘शक्तिमान’ का रोल निभाने वाले मुकेश खन्ना की कंपनी भीष्म इंटरनेशनल इस प्रोजेक्ट पर सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर काम कर रही है। ये फिल्म तीन पार्ट में बनाई जाएगी। इसके लिए रणवीर सिंह को ऑफर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां हो गई शुरू, मध्य प्रदेश के शहरों भोपाल और इंदौर को मिल सकता है आयोजन की जिम्मेदारी

 661 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bhagwant Maan 7 जुलाई को डा. गुरप्रीत कौर से करेंगे विवाह, अरविन्द केजरीवाल भी होंगे शामिल

Wed Jul 6 , 2022
Spread the loveBhagwant Maan : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी शादी करने वाले हैं। वह एक निजी समारोह में चंडीगढ़ में 7 जुलाई यानी गुरुवार डॉ. गुरप्रीत कौर से विवाह करेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी की […]

You May Like