Assembly Elections : त्रिपुरा में 16 तो मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव, 2 मार्च को आएगा रिजल्ट

Spread the love

चुनाव आयोग ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Image

आपको बता दें कि तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में महिलाओं की वोटिंग में भागीदारी ज्यादा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछले चुनावों में कोई हिंसा नहीं हुई। आयोग इसके लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हमने तीनों राज्यों के अधिकारियों से यह कहा है। तीनों राज्यों में 2.23 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पीसी करते हुए कहा कि हर चुनाव की अपनी चुनौतियां होती हैं। दुर्गम इलाकों के बावजूद, इन 3 राज्यों ने भागीदारी के मामले में देश के बाकी हिस्सों के लिए एक उदाहरण पेश किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, सहभागी, समावेशी, प्रलोभन मुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि मेघालय में साल 2018 में 60 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में 361 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इस चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी लेकिन उसे पूर्ण बहुमत (Majority) नहीं मिला।

राज्य में भाजपा ने अन्य दलों के साथ मिलकर 34 विधायकों के समर्थन से सरकार बना ली। NPP के कॉनराड संगमा राज्य के मुख्यमंत्री बने। NPP को राज्य में 19 और भाजपा को 2 विधानसभा सीटें मिली थीं।

यह भी पढ़ें : WEF 2023 : क्या चीन से आगे निकल जाएगी भारतीय अर्थव्यवस्था? पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने किया खुलासा

 275 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत की राष्ट्रीय चैंपियन धावक Dutee Chand डोपिंग टेस्ट में फेल, लगा अस्थायी प्रतिबंध

Wed Jan 18 , 2023
Spread the loveभारत के लिए इस समय खेल जगत से जुड़ी एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है। एशियाई खेलों में अपना परचम लहराने वाली भारतीय एथलीट दुती चंद डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। मौजूदा 100 मीटर राष्ट्रीय चैंपियन दुती चंद को प्रतिबंधित पदार्थों के परीक्षण में पॉजिटिव […]

You May Like