अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जारी की 40 अवैध कॉलोनाइजर की सूची, लिस्ट में बीजेपी नेताओं का भी है नाम

Spread the love

अयोध्या शहर में अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनाइजर की भरमार है। इनमें नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा सहित कई अन्य के नाम शामिल हैं। इनमें भी कई ऐसे नामों की चर्चा है जो सत्ता में ऊंची रसूख रखने वाले बताए जाते हैं।

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जारी की अवैध प्लाटिंग करने वालों की लिस्ट, सूची में BJP नेताओं का भी नाम

अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने 40 अवैध कॉलोनाइजरों की सूची जारी की है, जिसमें स्थानीय बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पार्टी के पूर्व विधायक गोरखनाथ और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के नाम शामिल हैं। सुल्तान अंसारी और उनके पिता नन्हे मियां, (जिन्होंने 2 करोड़ रुपये की जमीन से 18 करोड़ रुपये कमाए) भी सूची में शामिल हैं।

एडीए अधिकारियों के मुताबिक, जमीन और संपत्ति की अवैध बिक्री में कई साधु भी शामिल हैं। राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से अयोध्या में अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनियों की बाढ़ आ गई है।

अयोध्या।

अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों को लेकर हलचल उस समय तेज हो गई, जब बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जमीन बेचने के इस खेल की एसआईटी जांच की मांग की।

अयोध्या में अवैध कॉलोनियां काटने का बड़ा खेल! BJP विधायक वेद प्रकाश और मेयर पर आरोप, लिस्ट में 40 नाम शामिल

सांसद लल्लू सिंह ने पत्र में लिखा है कि अयोध्या में भूमाफिया का ऐसा दबदबा है कि पूर्व में संबंधित तात्कालिक अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर नजूल और डूब-क्षेत्र (दरिया बुर्ज) की जमीनों में कागज में लिख कर के लोगों को गुमराह कर जमीनों की एन केन प्रकरेण उनके नाम कर दिया गया। इसमें रोजी-रोटी कमाने वाले जो व्यक्ति शहरों में रहना चाहते हैं, ऐसे लोगों के साथ उक्त जमीन को बेचकर करोड़ों अरबों रुपयों की हेराफेरी की गई है। जमथरा घाट से गोलाघाट तक की जमीनों पर भूमाफिया का व्यापार फल फूल रहा है।

 520 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CWG 2022 : अमित पंघाल और नीतू घणघस ने बॉक्सिंग में दिलाया गोल्ड, भारत के हुए 15 स्वर्ण

Sun Aug 7 , 2022
Spread the loveCWG 2022 : बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन का खेल जारी है। आज यानी रविवार 7 अगस्त तक 46 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 16 स्वर्ण, 12 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक […]

You May Like