मध्य प्रदेश का MBA पास युवा संत बनायेगा सीएम योगी का मंदिर, दिवाली पर होगा भूमि पूजन

Spread the love

मध्य प्रदेश में रहने वाले एक युवा संत ने योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवाने का फैसला लिया है। बुल्डोजर बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिर्फ यूपी मे ही नहीं, बल्कि देशभर में चाहने वाले हैं।

लीक से हट कर कार्य करने वाले सीएम योगी को लोग खूब पसंद करते हैं। उनके इसी अंदाज से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश में रहने वाले एमबीए पास एक युवा संत ने योगी अदित्यनाथ का मंदिर बनवाने का फैसला लिया है। निवाड़ी जिले के टेहरका गांव में युवा संत सत्येन्द्र इस मंदिर का निर्माण कराएंगे।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के रहने वाले सत्येन्द्र चतुर्वेदी ने 5 अप्रैल 2017 में योगी आदित्यनाथ को आदर्श मानते हुए संन्यास धारण किया था, और अब उन्होंने योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवाने का फैसला लिया है। सत्य नाथ आश्रम पर दिवाली के दिन मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा।

सत्येन्द्र चतुर्वेदी (सत्यनाथ) के बारे में बताते चलें कि, उन्होंने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है।  अब उनका नाम सत्येन्द्र चतुर्वेदी से बदलकर हिन्दू सत्यनाथ हो गया है।

 364 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of September 28 : अमर शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के अलावा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

Wed Sep 28 , 2022
Spread the loveHistory of September 28 : 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –  अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने 1837 में दिल्ली का शासन संभाला। चीन के ह्वांग-हो नदी में 1887 में आयी बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे। इथोपिया ने 1923 में राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी। […]

You May Like