Bajrangi Bhaijaan 2: ‘सिकंदर’ के बाद सलमान खान की एक और बड़ी फिल्म! तैयार है स्क्रिप्ट

Spread the love

Bajrangi Bhaijaan 2: इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी ना किसी वजह से चर्चा में है। पहले तो सलमान के घर के बाहर फायरिंग हुई जिसके बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा काफी बढ़ा दी है। अब सलमान खान के फैंस के लिए गुडन्यूज है।

‘बजरंगी भाईजान 2’ आ रही है फिल्म

वहीं सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्मों की बात करें तो ‘बजरंगी भाईजान 2’ है। फैंस को साल 2015 में आई ‘बजरंगी भाईजान’ काफी पसंद आई थी। तभी से इसके सीक्वल की डिमांड की जा रही थी। अब इससे जुड़ा अपडेट सामने आया है। साथ ही, अक्षय कुमार की ‘राउड़ी राठौड़’ के सीक्वल पर भी प्रोड्यूसर ने हरी झंडी दिखा दी है। साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर केके राधामोहन ने एक इंटरव्यू में ‘बजरंगी भाईजान 2’ और ‘राउड़ी राठौड़ 2’ को लेकर रिएक्ट किया है।

राधामोहन ने आगे कहा कि बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट सलमान खान को सुनाई जाएगी। ये खबर जानकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे।

बता दें कि बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। फिल्म ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली थी। इसके गाने, डायलॉग, कहानी सब जबरदस्त था।

‘बजरंगी भाईजान 2’को लेकर सलमान खान ने क्या कहा था

‘बजरंगी भाईजान 2’ को लेकर साल 2021 में, सलमान ने मुंबई में कहा था कि इस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा था कि एसएस राजामौली के पिता और फिल्म के राइटर विजयेंद्र प्रसाद से बहुत अच्छा रिश्ता है। वहीं ‘बजरंगी भाईजान 2’ की स्क्रिप्ट भी लिखेंगे।

फैंस को है इस बात का इंतजार

हाल ही में सलमान खान ने फैंस को बताया था कि वो जल्द ही कई फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इन फिल्मों में एक बजरंगी भाईजान 2 भी हो सकती है। फिलहाल फैंस तो फाइनल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, 10वीं में 89.55% छात्र हुए पास

 90 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, ये राशि को धन के मामले में रहेंगे लकी

Sun Apr 21 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 21 अप्रैल 2024, रविवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like