भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं उनकी होने वाली पत्नी, शपथ ग्रहण में दिखी थी पहली झलक

Spread the love

Bhagwant mann marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर उनसे 16 साल छोटी हैं। गुरप्रीत को भगवंत मान की मां और बहन ने पसंद किया था। गुरप्रीत का मान परिवार से करीबी रिश्ता रहा है। मान भी लंबे वक्त से गुरप्रीत को जानते थे। चलिए जानते हैं, भगवंत मान की होने वाली दुल्हनिया के बारे में और बातें…

डॉ. गुरप्रीत कौर पंजाब सीएम भगवंत मान के परिवार की काफी करीबी मानी जाती हैं। सूत्रों के अनुसार, गुरप्रीत का मान के घर काफी समय से आना-जाना रहा है। बताया जाता है कि गुरप्रीत को खुद भगवंत मान की मां और बहन ने ही पसंद किया था। भगवंत मान भी क्योंकि, गुरप्रीत को काफी वक्त से जानते थे तो उन्होंने भी रिश्ते के लिए तुरंत हां कर दी। बता दें कि भगवंत मान का 2015 में तलाक हुआ था। उनके दो बच्चे हैं, जो पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं

 503 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राशिफल 7 जुलाई: तुला समेत इन राशि वालों का मन अनायास रहेगा चिंतित, ये लोग हरी वस्तु का करें दान

Thu Jul 7 , 2022
Spread the loveग्रहों की स्थिति-मंगल और राहु मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि कुंभ राशि में हैं। गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। राशिफल- मेष-कुछ […]

You May Like