चुनावी खर्च में BJP रही सबसे आगे, 2022 में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने खर्च किए 344 करोड़ रुपये

Spread the love

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने वाली BJP के लिए एक बात प्रचलित है कि वह हमेशा चुनावी मोड में रहती है। कहीं न कहीं यही कारण है कि BJP चुनाव में सबसे ज्यादा खर्चा करने वाली पार्टियों में सबसे ऊपर है।

BJP
BJP

आंकड़ों से पता चलता है कि बीजेपी (BJP) ने इस साल पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनावों में 344.27 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। वहीं पिछली बार इन राज्यों में पार्टी द्वारा 218.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। वहीं कांग्रेस ने इन पांच राज्यों में 2022 में 194.80 करोड़ रुपये खर्च किए और 2017 में पार्टी ने 108.14 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह जानकारी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग में सौंपी गई रिपोर्ट से मिली है।

Exit Polls 2022: BJP set to return to power in UP, AAP to form govt in  Punjab

BJP ने यूपी में खर्च किए 221.32 करोड़ रुपये

आंकड़ों से पता चलता है कि पांच राज्यों में बीजेपी की कुल राशि में से सबसे अधिक 221.32 करोड़ रुपये यूपी (UP) में खर्च किए गए, जहां पार्टी कम बहुमत के साथ सत्ता में लौटी। 2022 के चुनावों के दौरान यूपी में पार्टी का चुनावी खर्च 2017 के 175.10 करोड़ रुपये के आंकड़े से 26 प्रतिशत अधिक था।

Aliganj Assembly Election result 2022 (Aliganj Vidhan Sabha Natija 2022):  BJP's Satyapal Singh Rathore wins | Uttar Pradesh News | Zee News

वहीं पंजाब की बात करें तो यहां 2017 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में BJP ने 7.43 करोड़ रुपये खर्च किए थे और साल 2022 में ये रकम 5 गुना बढ़ गई। 2022 में पार्टी ने यहां 36.70 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि, बीजेपी को पंजाब में फिर भी सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत हासिल हुई। 2017 में बीजेपी ने पंजाब में 1 सीट जीती थी।

गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में BJP का कितना रहा चुनावी खर्च

गोवा (Goa) में पार्टी ने इस साल चुनावों में 19.07 करोड़ रुपये खर्च किए, जो 2017 में खर्च किए गए 4.37 करोड़ रुपये के चार गुना से अधिक था। वहीं मणिपुर में 2022 में पार्टी ने 23.52 करोड़ रुपये और उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में 43.67 करोड़ रुपये खर्च किए।  गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा की सत्ता में वापसी हुई।

पांच राज्यों में BJP के कुल चुनावी खर्च में से एक बड़ा हिस्सा नेताओं की यात्रा, सार्वजनिक सभाओं, जुलूसों और प्रचार पर खर्च किया गया था। पार्टी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में वर्चुअल कैंपेन पर भी करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए।

कांग्रेस पार्टी के चुनावी खर्च का राज्यवार ब्यौरा उपलब्ध नहीं है. कांग्रेस ने “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स/ऐप्स और अन्य माध्यमों से वर्चुअल कैंपेन” पर 15.67 करोड़ रुपये खर्च करने की सूचना दी है।

यह भी पढ़ें : Chandigarh University MMS कांड में आरोपी लड़की को धमकाने वाला निकला सेना का जवान

 409 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Raju Srivastav हुए पंचतत्व में विलीन, भाई ने दी मुखाग्नि, सुनील पाल, एहसान कुरैशी, मधुर भंडारकर जैसे सेलीब्रिटी भी रहे मौजूद

Thu Sep 22 , 2022
Spread the loveकॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। गुरुवार को दिल्ली के निगमबोध शमशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके फैमिली मेंबर्स, सुनील पाल, एसान कुरैशी, मधुर भंडारकर, समेत कई सेलेब्स मौजूद रहे। सुनील पाल ने कहा, राजू […]

You May Like