Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसा क्या कहा?, जिसे INDIA गठबंधन में मचा हड़कंप

Spread the love

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासत गर्म होती जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना रास्ता साफ करने में जुटे हैं। इसी क्रम में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

Congress Can Contest 300 Lok Sabha Seats, But...": Mamata Banerjee

इसी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एकला चलो’ की नीति अपनाने का ऐलान किया है। कांग्रेस और वाम  दलों के साथ आम सहमति न बनने पर ममता ने कहा है कि वे बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर विपक्षी दलों की तरफ से भी बयान आने शुरू गए हैं।

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?

बता दे कि INDIA गठबंधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘बंगाल में तृणमूल कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है, सत्ता में है… इसलिए उनके लिए सीटों का बंटवारा थोड़ा उलझा हुआ रहेगा लेकिन छोटे-मोटे जो भी मनमुटाव होंगे वो हल कर दिए जाएंगे क्योंकि मोटे तौर पर चाहें राहुल गांधी हों या ममता बनर्जी हों, दोनों ही INDIA गठबंधन की कामयाबी के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

28 विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन

गौरतलब है कि 28 विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन में शामिल प्रमुख दलों में कांग्रेस के अलावा तमिलनाडु में सत्तारुढ़- डीएमके, पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल करने वाली सीएम ममता की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख हैं। इनके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी गठबंधन में शामिल है। उत्तर प्रदेश में सरकार चला चुके पूर्व CM अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी इस विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा बने हैं।

यह भी पढ़ें:- http://Karpoori Thakur Jayanti: कौन थे कर्पूरी ठाकुर ?, जिन्हें मिलेगा भारत रत्न

 146 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Health Tips : सिर्फ ये चार उपाय उतार देगा आपका चश्मा

Wed Jan 24 , 2024
Spread the loveHealth Tips: आंखों की परेशानी झेलना सबसे बड़ा दिक्कत है। जब आंख की रोशनी कम होती है तो इसका प्रभाव सबसे ज्यादा इंसान के ऊपर पड़ता है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो इंसान को दिखना बंद हो जाता है। आंखों की परेशानी एक […]

You May Like