Arjuna Award: क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिला अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने अर्जुन अवॉर्ड देकर किया सम्मानित

Spread the love

Arjuna Award: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आज राष्ट्रपति से अर्जुन अवॉर्ड मिला। अवार्ड मिलने के बाद शमी ने कहा कि इस अवार्ड को प्राप्त करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। अर्जुन पुरस्कार, भारत का दूसरा सबसे बड़ा एथलेटिक सम्मान है, जो पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना के गुण दिखाने के लिए दिया जाता है।

Mohammed Shami Sports Awards: मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से  सम्मानित, इन 2 स्टार्स को मिला खेल रत्न - Mohammed Shami Arjuna awards Khel  Ratna Award 2023 to Chirag Chandrashekhar

बता दे कि मोहम्मद शमी इस साल अकेले क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह अवॉर्ड मिल रहा है।  इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। वहीं इस बार खेल का सबसे बड़े सम्मान, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिया जाएगा। बता दें, खेल मंत्रालय ने इस बार लाइफटाइम कैटेगरी के लिए 3 खिलाड़ियों के नाम और खेल-कूद में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार के लिए 3 खिलाड़ियों को चुना है।

दरअसल, मोहम्मद शमी को आज 9 जनवरी भारत की राष्ट्रपति अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। पिछले दिनों युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023  की घोषणा की थी। मोहम्मद शमी के अलावा अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें:- http://Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, सिंह, तुला समेत 4 राशियों को नौकरी में मिलेगा लाभ

 170 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ayodhya News: हनुमान गढ़ी के लड्डू को मिलेगा जीआई टैग, जानें क्या होता है जीआई टैग?

Tue Jan 9 , 2024
Spread the loveAyodhya News: इन दिनों देश के साथ विदेशों में भी रामनगरी अयोध्या की खूब चर्चा हो रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर न केवल अयोध्या में धूम मची है बल्कि पूरी दुनिया में धूमधाम से तैयारियां चल रही […]

You May Like