CWG 2022 : मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, बनाया रिकॉर्ड

Spread the love

CWG 2022 : भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। आज सुबह से ही भारत के फैंस मीराबाई चानू से उम्मीद लगाए बैठे थे कि वह भारत को वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक दिलाएंगी और उन्होंने अपने फैंस और भारतीयों को निराश नहीं किया।

Image

उन्होंने महिला वेट लिफ्टिंग 49 किलो वर्ग में गोल्ड पदक जीता है। मीराबाई ने अपने स्नैच में 109 और क्लीन एंड जर्क में 113 किलो वजन उठाया है। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में मीरा बाई ने नया रिकॉर्ड बनाया है और अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार दूसरा गोल्ड –

CWG 2022 : बता दें कि मीराबाई चानू का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था, तब उन्होंने 48 किलो वर्ग में यह कारनामा किया था।

Image

कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने चार मेडल अपने नाम किए। ये चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। संकेत महादेव ने मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को पहला मेडल दिलाया। ​​दूसरा पदक गुरुराजा ने 269 KG वेट उठाकर हासिल किया। उनके नाम ब्रॉन्ज मेडल आया।

Commonwealth Games 2022 Sanket Sargar opened the account of medals  |Commonwealth Games 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत सरगर ने जीता सिल्वर  - News Nation

CWG 2022 : वहीं, मीराबाई चानू ने 49 KG वेट कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 201 KG वेट उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। बिंदिया रानी देवी ने देश के लिए चौथा मेडल जीता। उन्होंने 55 KG वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। बिंदिया ने कुल 202 KG वेट उठाया।

Image

पीएम मोदी ने भी दी बधाई –

मीराबाई चानू के पदक जीतने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई को बधाई दी है। उन्होंने लिखा ‘मीराबाई चानू ने आज हमें एक बार फिर हमें गर्व करने का मौका मौका दिया। हर भारतीय को उनकी उपलब्धि पर गर्व होगा और उन्होंने बर्मिंघम के कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरणा देगी खासकर एथलीटों को।

Mirabai Chanu won silver medal PM Modi said Great start to Tokyo Olympics -  India Hindi News - मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, PM मोदी बोले- टोक्यो  ओलंपिक की शानदार शुरुआत

CWG 2022 : वहीं, टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन 70 किलोवेट कैटेगिरी में न्यूजीलैंड की एरियान निकोल्सन को 5-0 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। लवलीना तीनों राउंड में निकोल्सन पर भारी रही। उनको तीनों राउंड में पांचों जज ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

Lovlina Borgohain says mentally harassed ahead of CWG, sports ministry asks  IOC to act | Sports News,The Indian Express

यह भी पढ़ें : CWG 2022 : उद्घाटन समारोह से पहले निकलना बॉक्सर लवलीना को पड़ा भारी, खेल गांव के लिए नहीं मिली टैक्सी

यह भी पढ़ें : Sanjay Raut के घर पर ED का छापा, पात्रा चाल घोटाले से जुड़े सुबूत जुटाने के लिए हो रही कार्रवाई

 537 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttar Pradesh : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेखपाल पेपर लीक का वीडियो, सपा ने लगाये गंभीर आरोप जबकि प्रयागराज पुलिस ने लीक से किया इनकार

Sun Jul 31 , 2022
Spread the loveUttar Pradesh : आज उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के लिए मुख्य परीक्षा यूपीएसएसएससी ने सम्पन्न करा दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही लेखपाल […]

You May Like