UP Lok Sabha Chunav 2024: डिप्टी सीएम ने राजभर के बेटे से मंगवाई माफी, भड़के अखिलेश यादव

Spread the love

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। चुनाव प्रचार में राजनीति पार्टियां जुटी है। इसी क्रम में मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से इस बार NDA की तरफ से सुभासपा यानी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर मैदान में हैं। कल यानी 04 अप्रैल को अरविंद राजभर के प्रचार में सुभासपा के नेताओं के साथ-साथ BJP के वरिष्ठ नेता भी मऊ पहुंचे। इसी दौरान डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और राजभर के बेटे अरविंद राजभर के साथ चुनाव प्रचार किए।

इसी बीच वहां एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। जब डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अरविंद राजभर को मंच पर दंडवत कराकर BJP कार्यकर्ताओं से माफी मंगवाई।

दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव से पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने BJP का साथ छोड़ दिया था। वह उस समय योगी सरकार में मंत्री थे। मंत्री पद और BJP का साथ छोड़ने के बाद राजभर बीजेपी नेताओं को निशाने पर लेते रहते थे। एक सभा के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर दिया था। जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसी को लेकर तभी से मऊ जिले के बीजेपी कार्यकर्ता ओमप्रकाश राजभर पर आक्रोशित थे।

अरविंद राजभर को मिली घोसी लोकसभा सीट

2024 लोकसभा चुनाव से पहले राजभर और बीजेपी का गठबंधन हो गया और मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट राजभर के खाते में आ गई। यहां से ओम प्रकाश राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को मैदान में उतार दिया। घोसी से अरविंद राजभर के मैदान में आने के बाद बीजेपी में अंदरखाने उनका विरोध होने लगा। गाहे-बगाहे बीजेपी कार्यकर्ता ये कहने से गुरेज नहीं करते कि हम उस प्रत्याशी को कैसे समर्थन करें, जिसके पिता ने हमारी पार्टी के नेताओं को अपशब्द कहे हों।

मंच पर जाओ, झुको और माफी मांगो: डिप्टी सीएम

बीजेपी कार्यकर्ताओं में अरविंद राजभर के विरोध सुर उठे तो बात लखनऊ तक पहुंच गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं को मनाने की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सौंपी गई। इसी को लेकर गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मऊ पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह अरविंद राजभर का जोर-शोर से प्रचार करें। हमें घोसी लोकसभा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताना है। पिछली बार की तरह ये सीट हाथ से नहीं जाना चाहिए। ये जिम्मेदारी आपकी है।

इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अरविंद राजभर से माफी तक मंगवा दी। ब्रजेश पाठक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ओमप्रकाश राजभर के बेटे से कह रहे हैं कि हाथ जोड़ने से काम नहीं चलेगा। मंच पर जाओ, झुको और माफी मांगो। ब्रजेश पाठक के कहने पर अरविंद राजभर बकायदा मंच पर ही दंडवत होकर बीजेपी कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हैं।

वीडियो पर अखिलेश यादव ने की टिप्पणी

अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा माफी मंगवाने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने टिप्पणी की है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा- ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार, जो अपने साथी दलों के नेता को दंडवत होकर माफ़ी माँगने के लिए विवश कर रहा है, ये अपमान की पराकाष्ठा है।

अखिलेश ने लिखा कि भाजपा के सम्पूर्ण दल को इस कुकृत्य के लिए सामूहिक दंडवत क्षमा माँगनी चाहिए। भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं, उस पूरे समाज का अपमान किया है, जिस समाज से वो आता है। राजभर समाज इस अपमान के विरोध में भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेगा और भाजपा की सामंती सोच को जड़ से उखाड़ फेंकेगा।

अरविंद राजभर ने सपा पर साधा निशाना

अखिलेश के इस बयान पर अरविंद राजभर ने प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने लिखा- कार्यकर्ताओं के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद लेने को भी सपा गलत समझती है तो वह सपा की एक बिमारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-फिल्म The Kerala Story दिखाने पर छिड़ा विवाद, जानें सीएम क्यों कर रहे विरोध?

 84 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Moradabad News: युवक को तालिबानी सजा, हाथ-पैर बांधकर पिलाया...

Fri Apr 5 , 2024
Spread the loveMoradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक को तालिबानी सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर पीड़ित के परिजनों के ने एक शिकायत मुरादाबाद जनपद में पुलिस अधिकारियों को दी है। पुलिस ने तालिबानी सजा की […]

You May Like