UP News: यूपी 2027 विधानसभा चुनाव में मायावती की BSP को कितनी सीट मिलेंगी?

Spread the love

UP News: भले ही 2024 के लोकसभा चुनाव खत्म हो गए है, लेकिन 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। चुनाव को लेकर सभी राजनीति पार्टियां जीत हासिल करने के लिए अपना- अपना पैंतरा अपनाना शुरु कर दी हैं। वहीं बात करें BSP की तो BSP  का लोकसभा चुनाव 2024 में बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा जिसके कारण BSP को एक भी सीट नहीं जीत पाई।

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद ये दूसरा मौका होगा जब लोकसभा में BSP का एक भी सांसद निचले सदन में मौजूद नहीं होगा। इसी बीच आपके लिए एक खास विश्लेषण सामने आया है। जिसमें आपको बताएंगे कि अगर आज विधानसभा के चुनाव होते हैं तो बहुजन समाज पार्टी को कितनी सीट मिल सकती हैं?

एक खास विश्लेषण में सामने आया है कि अगर आज यूपी में विधानसभा चुनाव हुए तो BSP को एक बार फिर यूपी में करारा झटका लगने जा रहा है। BSP यूपी में एक भी विधानसभा सीट जीतने नहीं जा रही है। अगर आज चुनाव हुए तो BSP यूपी की एक भी सीट पर टक्कर देती हुए भी नहीं दिख रही है। BSP साल 2022 यूपी विधानसभा चुनावों में किए गए अपने प्रदर्शनों को दोहराते हुए नजर आ रही है।

गौरतलब है कि साल 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में BSP को सिर्फ 1 सीट पर ही जीत मिली थी। हाल ही में लोकसभा चुनाव में भी बसपा को यूपी में एक भी सीट नहीं मिली है। ऐसे में BSP का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। वहीं अगर आज यूपी में विधानसभा चुनाव होते हैं, तो बसपा को एक बार फिर बहुत जोर का झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी की ये दर्दभरी कहानी कर देगी दिल छलनी, जानें कैसे पाल रहीं पूरा परिवार?

 12 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sawan Shivratri 2024: जानें कब से शुरू हो रहा है सावन का पावन महीना?

Fri Jul 5 , 2024
Spread the loveSawan Shivratri 2024: जल्द ही सावन का महीना शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। इस महीने आने वाली शिव रात्रि की बहुत मान्यता है। भगवान शिव के भक्तों को सालभर इस त्योहार का इंतजार रहता है। इस पर्व […]

You May Like