Indian Women’s Hockey Team ने न्यूजीलैंड को हराकर 16 साल बाद देश को दिलाया मेडल

Spread the love

Indian Women’s Hockey Team : बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन का खेल जारी है। आज यानी रविवार 7 अगस्त से पहले तक भारत ने 9 दिन के खेल में 40 पदक जीते थे, जिनमें 13 गोल्ड मेडल शामिल थे।

Image

वहीं, पदकों की संख्या को 41 भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया, जब उन्होंने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। इन खेलों के भारत की झोली में कुछ और पदक आने वाले हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं, बॉक्सिंग में भी कुछ पदक पक्के हैं।

2006 के बाद अब Indian Hockey Team को मिला पदक –

Indian Women’s Hockey Team : भारतीय महिला हॉकी टीम (India vs New Zealand) ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games)  में  ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में गत चैंपियन न्यूजीलैंड को शूटआउट में 3-1 से पराजित किया।

Image

भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में ओवरऑल यह तीसरा पदक है। इससे पहले भारत ने साल 2002 में गोल्ड जीता था जबकि साल 2006 में भारतीय टीम ने सिल्वर पर कब्जा जमाया था। भारत की ओर से निर्धारित समय में सलीमा टेटे ने गोल दागा।

Image

Indian Women’s Hockey Team : इससे पहले, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने शूटआउट में 3-0 से हराकर उसे गोल्ड मेडल के मुकाबले से बाहर कर दिया था। साल 2002 में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी जबकि 2006 में टीम इंडिया को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

यह भी पढ़ें : ISRO ने नए SSLV-D1 का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण, लेकिन सैटेलाइट से टूट गया सम्पर्क

 563 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जारी की 40 अवैध कॉलोनाइजर की सूची, लिस्ट में बीजेपी नेताओं का भी है नाम

Sun Aug 7 , 2022
Spread the love अयोध्या शहर में अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनाइजर की भरमार है। इनमें नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा सहित कई अन्य के नाम शामिल हैं। इनमें भी कई ऐसे नामों की चर्चा है जो सत्ता में […]

You May Like