Giorgia Meloni: PM जॉर्जिया मेलोनी ने डीपफेक वीडियो पर मांगा मुआवज़ा, जानें क्या हुआ?

Spread the love

Giorgia Meloni:  इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने डीपफेक वीडियो के मामले में मुआवजे की मांगा की है। मुआवजे की ये राशि 1 लाख यूरो यानि 90 लाख रुपए है। सार्डिनिया की ससारी कोर्ट में ये मामला अंडर ट्रायल है। 2 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री मेलोनी की गवाही होनी है। आइए, समझते हैं पूरा मामला क्या है?

दरअसल, साल 2022 में जार्जिया मेलोनी का वीडियो अमेरिकी एडल्ट कॉन्टेंट वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था। तब जार्जिया मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री नहीं थी। आरोपियों ने एडल्ट फिल्म स्टार के चेहरे पर जॉर्जिया का चेहरा लगाया गया था। यानि फेस मॉर्फिंग तकनीकि के जरिए मेलोनी का डीपफेक वीडियो तैयार किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एडल्ट वीडियो अपलोड करने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने उस मोबाइल को ट्रेस कर 40 साल के आरोपी को पकड़ा। हैरानी की बात तो ये थी कि इस काम में उसका 73 साल का पिता भी शामिल था। दोनों ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से फेक वीडियो बनाया था।

हुए इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा

मेलोनी की टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 2022 में अपलोड हुए इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। इटली के कानून के मुताबिक ये एक ऐसा अपराध जिसके लिए 6 महीने से 3 साल तक की जेल हो सकती है। बहरहाल, आरोपी पकड़े गए तो, ट्रायल शुरू हुआ। जार्जिया मेलोनी की तरफ से दोनों आरोपियों पर मानहानि का केस दर्ज कराया गया। अब हर्जाने के तौर पर 1 लाख यूरो, यानी करीब 90 लाख रुपए का मुआवजे की मांग की गई है।

मेलोनी की वकील ने क्या कहा?

मेलोनी की वकील ने कहा- प्रधानमंत्री जो मुआवजा मांग रही हैं वो प्रतीकात्मक है। इस मुआवजे का उद्देश्य, इस तरह के अपराध का शिकार हुई महिलाओं को यह संदेश देना है कि वे आवाज उठाने से न डरें। अगर, मुआवजा दिया जाता है, तो वो इस राशि को हिंसा का शिकार हुई महिलाओं की मदद के लिए दान कर देंगी।

क्या होता है ‘डीपफेक’ वीडियो?

बता दे कि आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट के जरिए कई लोग ऐसे भी हैं जो, गलत खबरें और भ्रामक जानकारियां फैला रहे हैं। ऐसे ही फेक वीडियो भी लोगों तक पहुंचाए जाते हैं। इन वीडियो को डीपफेक कहते हैं। इसके माध्यम से एक वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी सामने आया था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब शेयर किया गया था। दरअसल, वो वीडियो भी डीपफेक था। रश्मिका के अलावा, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और काजोल का डीपफेक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुए। जिसके पीछे मकसद इन सेलिब्रिटीज की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था।

यह भी पढ़ें:-Zomato: Zomato CEO दीपिंदर गोयल ने की दूसरी शादी, जानें कौन है पत्नी?

 92 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Elvish Yadav: एल्विश यादव को मिली जमानत, जेल से निकल पाएंगे?

Fri Mar 22 , 2024
Spread the loveElvish Yadav: रेव पार्टियों में सांपों के जहर के मामले में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत मिली। सांपों के जहर की खरीद-फिरोख्त के मामले में उनकी जमानत पर NDPS की लोअर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एल्विश यादव […]

You May Like