Kashmir के पहलगाम में खाई में गिरी आईटीबीपी की बस, 39 जवान थे सवार, 7 से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका

Spread the love

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस चंदनवाड़ी इलाके में खाई में गिर गई। हादसे में मौतों की भी आशंका है और कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

Image

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस में 39 जवान सवार थे। इनमें 37 आईटीबीपी के थे और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे। बस का ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ।

जवान चंदनवाड़ी से जा रहे थे पहलगाम –

बस में सवार जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को रवाना किया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।

Image

जानकारी के मुताबिक 7 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रहे थे।

यह भी पढ़ें : PM Kisan की 12वीं किस्त के लिए बेहद जरुरी है eKYC, 31अगस्त तक कर लें यह महत्वपूर्ण काम

 457 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BIHAR कैबिनेट विस्तार में 31 मंत्रियों ने ली शपथ, RJD के सबसे ज्यादा 16 मंत्री बने

Tue Aug 16 , 2022
Spread the loveBIHAR में नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रियों ने पांच-पांच के बैच में शपथ ली। मंत्री बनने वाले कुल 31 विधायकों में RJD से सबसे ज्यादा 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक […]

You May Like