अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने क्यों बताया पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश?

Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने पाकिस्तान को फटकार लगाई है। उन्होंने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया है। डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “मुझे लगता है कि पाकिस्तान शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है।

Biden says Pakistan may be 'one of the most dangerous nations in the world'  - Pakistan - DAWN.COM

Joe Biden ने परमाणु हथियारों के भंडारण को लेकर की टिप्पणी

जो बाइडेन ने यह टिप्पणी परमाणु हथियारों के भंडारण को लेकर कही है। इस बयान से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को 725 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की है।

Joe Biden
Joe Biden

दुनिया के मौजूदा हालात में Joe Biden के इस बयान को बहुत अहम माना जा रहा है। भारत शुरू से पाकिस्तान में फल-फूल रहे आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता रहा है। हाल के दिनों में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के प्रति अमेरिका के दोगले रुख का पुरजोर विरोध भी किया था।

अमेरिका ने जब पाकिस्तान को एफ-16 देने का ऐलान किया तो भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी जमीं पर विरोध किया था। जयशंकर ने साफ कहा था कि सबको पता इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किसके खिलाफ होना है। यही नहीं, शहबाज शरीफ ने अमेरिका यात्रा की थी, तो उस दौरान भी अमेरिका ने भले ही बाढ़ के लिए ही सही, लेकिन पाकिस्तान को बड़ी राशि सहायता के लिए दी थी।

ग्रे लिस्ट में बना हुआ है पाकिस्तान

ये सच है कि पाकिस्तान में हालात बहुत बुरे हैं। वहां आतंकवादी पनपते हैं और देश की सरकारें कुछ नहीं कर पाती हैं। यहां न तो कोई ​खेलों के आयोजन के लिए आना चाहता है, न ही इस देश में पर्यटन के लिए आना पसंद करता है। भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के कारण वो ग्रे लिस्ट में बना हुआ है।

परमाणु बमों का जखीरा, पर महफूज नहीं

पाकिस्तान, जो बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र है’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी वैश्विक स्तर पर बदलते भू-राजनीतिक स्थिति के संदर्भ में की। दरअसल, पाकिस्तान में न्यूक्लियर रिएक्टर्स सुरक्षित नहीं है। क्योंकि यहां आतंकवाद और सेना दोनों सरकार पर हावी है।

यह भी पढ़ें : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में बिहार के 4 लोगों की हुई मौत

 344 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Global Hunger Index में भारत की रैंकिंग पाकिस्तान और श्रीलंका से भी बदतर, 6 पायदान गिरकर 107वें स्थान पहुंचा

Sat Oct 15 , 2022
Spread the love भारत 121 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 (Global Hunger Index) में 107वें स्थान पर खिसक गया है। इससे पहले भारत 101वें स्थान पर था। भारत अब अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट के अनुसार […]

You May Like