Commonwealth Games 2022 से नीरज चोपड़ा हुए बाहर, जानें क्या है वजह

Spread the love

Commonwealth Games : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। नीरज चोपड़ा अब कॉमनवेल्थ गेम में हिस्सा नहीं लेंगे। क्योंकि गोल्डन बॉय जैवलिन थ्रोअर में चोटिल हुए थे और इसकी वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। आईओए के सेक्रेटी जनरल राजीव मेहता ने नीरज के कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर होने की पुष्टि की है। घायल होने की वजह से डॉक्टरों ने नीरज को एक महीने का रेस्ट करने को कहा है।

Image

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की शुरुआत 28 जुलाई से होने जा रही है। इससे दो दिन पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं।

Commonwealth Games 2022 में हिस्सा लेगी बारबाडोज महिला टीम

कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज को बनना था भारत का ध्वजवाहक  –

Commonwealth Games : राजीव मेहता ने बताया- मुझे आज सुबह भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा सूचित किया गया कि नीरज 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उन्हें ग्रोइन इंजरी है और स्कैन के बाद उन्हें एक महीने के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। नतीजतन, वह राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे।

Image

हाल ही में नीरज ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था। अंजू बॉबी जॉर्ज (2003) के बाद वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे एथलीट बने। फाइनल में नीरज ने 88.13 मीटर दूर तक भाला फेंका था और रजत पदक अपने नाम किया था।
अंजू बॉबी जॉर्ज - विकिपीडिया

Commonwealth Games : हालांकि, वह इसी टूर्नामेंट में चोटिल भी हो गए थे। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा को चोट लगी थी। फाइनल में नीरज अपनी जांघ पर पट्टी लपेटते भी नजर आए थे। अब उसी चोट की वजह से नीरज कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे।

Image

24 वर्षीय एथलीट को गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भारत का ध्वजवाहक बनना था। राजीव मेहता ने कहा है कि नए ध्वजवाहक पर फैसला आईओए के अन्य पदाधिकारियों से बात करने के बाद जल्द ही लिया जाएगा।

 382 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NDDB की नई पहल, खरीदेगी गाय-भैंसों का दूध ही नहीं गोबर भी, बढ़ेगी किसानों की आय

Tue Jul 26 , 2022
Spread the loveNDDB : छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार गोधन न्याय योजना के तहत पशुओं का गोबर खरीद रही है। और हाल ही खबरें आ रहीं थी कि प्रदेश सरकार गोमूत्र की भी खरीद करने वाली है। और अब इसी तर्ज पर केन्द्र सरकार भी किसानों से गोबर खरीदने जा […]

You May Like