Haryana Politics: कौन हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी?

Spread the love

Haryana Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कई राज्यों में सियासी उथल-पुथल देखने को मिली। इसी क्रम में हरियाणा  में बड़ा खेल हो गया। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट के साथ मिलकर राज्यपाल बंडारू दंत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद प्रदेश में भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया।

इस गठबंधन के टूटने के बाद भी भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत था। जिसके कारण भाजपा की सरकार पर तो कोई खतरा नहीं रहा। लेकिन भाजपा ने प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया है। भाजपा ने अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बनाया है। इसी क्रम में जानचे है कौन हैं नायब सिंह सैनी?

हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं नायब सिंह सैनी

दरअसल, नायब सिंह सैनी इस समय भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष हैं। बता दे कि चंडीगढ़ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने विधायक दल की बैठक के बाद मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

कुरुक्षेत्र के सांसद है नायब सिंह सैनी

इस्तीफा के बाद बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद थे। बता दे कि नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के सांसद हैं। 2019 के चुनाव में उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। सैनी को पिछले साल अक्टूबर में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी अंबाला जिले की नारायणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे।

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर

बता दे कि नायब सिंह सैनी को साल 1996 में राज्य में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। साल 2002 में वो भाजयुमो के जिला महामंत्री बनाए गए। 2012 में सैनी अंबाला के जिलाध्यक्ष बने। इसके बाद सैनी लगातार बढ़ते गए। नायब सैनी 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री भी बनाया गया था।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष समेत 04 राशि के जीवन में होंगे कई महत्वपूर्ण बदलाव

 87 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

World's Number 1 App: जानिए कौन सा है दुनिया का नंबर 1 ऐप?

Wed Mar 13 , 2024
Spread the loveWorld’s Number 1 App: देश में कई सारे ऐप्स है। जिस लोग अपने हिसाब और काम से इस्तेमाल करते है। इसी क्रम में लोग ये सोचते होंगे कि दुनिया के नंबर 1 ऐप कौन सा है। अक्सर लोगों को लगता है कि फेसबुक या टिकटॉक पहले पायदान पर […]

You May Like