PM Modi Meets Japan: जापानी पीएम से मिले PM Modi, महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

Spread the love

हिरोशिमा: PM Modi G-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा दौरे पर हैं। दरअसल, PM Modi जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के न्योते पर हिरोशिमा गए हैं। उन्होंने G-7 की बैठक में हिस्सा लेने से पहले यहां फुमियो से मुलाकात की और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

जापान के हिरोशिमा में PM मोदी ने महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का किया  अनावरण - pm modi unveils bust of mahatma gandhi in japan s hiroshima-mobile

महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावर

PM Modi ने G-7 की बैठक में हिस्सा लेने से पहले यहां फुमियो से मुलाकात की और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया को शांति का संदेश भी दिया। पीएम ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और उसका अनावरण करने का अवसर देने के लिए जापान सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए और विश्व कल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए। महात्मा गांधी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अहिंसा का विचार बढ़ाएगी मूर्ति

PM Narendra Modi ने यह भी कहा कि हिरोशिमा में स्थापित हुई महात्मा गांधी की मूर्ति अहिंसा के संदेश को बढ़ावा देने वाली है। पीएम मोदी ने इस बात पर भी खुशी जताई है कि उन्होंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष दिया था उसे हिरोशिमा में लगाया गया है ताकि यहां आने वाले लोग शांति के महत्व को समझ सकें।

यह भी पढ़ें: http://South korea के राष्ट्रपति यून सुक येओल से मिले PM Modi, रक्षा, व्यापार संबंधों पर हुई चर्चा

 243 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of may 21 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Sun May 21 , 2023
Spread the loveHistory of May 21: 21 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 1216 – फ्रांस के प्रिंस लुइस ने इंग्लैंड में प्रवेश किया। 1840 – न्यूजीलैंड ब्रिटिश कॉलनी का हिस्सा बना। 1881 – यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापन हुई। 1908- पहली हॉरर फिल्म शिकागो में मनाया गया। 1924 […]

You May Like