Ghaziabad News: गाजियाबाद में पीएम मोदी का आज रोड शो, जानिए रोड शो के क्या मायने?

Spread the love

Ghaziabad News: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में राजनीति पार्टियों लगे है। इसी क्रम में आज शनिवार को पीएम मोदी पश्चिम यूपी को साधने आ रहे हैं। पीएम मोदी पहले की सहारनपुर में रैली करेंगे। इसके बाद शाम को गाजियाबाद में रोड शो करेंगे। दोनों के बीच में मेरठ है, जहां चुनावी शंखनाद पहले ही कर चुके हैं। मेरठ मंडल में पांच लोकसभा सीटें हैं मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर। सहारनपुर मंडल में तीन हैं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कैराना। बता दे कि इनमें 2019 में भाजपा ने मेरठ मंडल की सभी सीटें जीती थीं जबकि सहारनपुर मंडल में एक सहारनपुर हार गई थी। लेकिन 2014 में भाजपा ने दोनों मंडलों में क्लीन स्वीप किया था।

वहीं बात करें 2019 की तो सपा, बसपा और रालोद का महागठबंधन था। इसकी कहानी अलग ही है। सपा और बसपा अलग-अलग मैदान में हैं जबकि रालोद भाजपा के साथ है। ऐसे में भाजपा 2014 की कहानी दोहराए जाने की उम्मीद कर रही है। इन सभी सीटों पर पहले और दूसरे चरण में ही चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा नेता जानते हैं कि यहां से जो बात निकलेगी, वह दूर तलक जाएगी। इसलिए, कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

क्यों खास है रोड शो?

पीएम मोदी गाजियाबाद में रोड शो के कई खास मायने हैं। जिसमें राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक में पश्चिम यूपी के लगभग सभी जिलों के लोग रहते हैं। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में देश के दस से ज्यादा राज्यों के 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं।

बता दे, चुनाव आचार संहिता लगने से पहले पीएम मोदी रैपिड रेल के उद्घाटन के मौके पर 20 अक्तूबर को गाजियाबाद में रैली कर चुके हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन के बाद 25 जनवरी को बुलंदशहर में रैली कर चुके हैं।

रोड शो में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक रोड शो करेंगे। इस चुनाव में भाजपा का रंग जमाने के लिए वह करीब एक घंटे तक लोगों के बीच रहेंगे। रोड शो का रूट 1400 मीटर का है। इस पर लोगों को चेकिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए 20 प्वाइंट बनाए गए हैं। 36 जगह पीएम पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

पीएम के साथ सीएम योगी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहेंगे। सीएम 10 दिन के भीतर दूसरी बार आ रहे हैं। इससे पहले वह 29 मार्च को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आए थे।

यह भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को मिलेगा लाभ

 104 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Basti News: एलेक्सा ने बचाई 15 महीने की बच्ची की जान, जानिए क्या है पूरा मामला?

Sat Apr 6 , 2024
Spread the loveBasti News: एलेक्सा एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट है। एलेक्सा दुनिया में सबसे लोकप्रिय डिजिटल वॉयस असिस्टेंट में से एक हैं। इसी बीच एलेक्सा के एक काम से आप हैरान हो जाएंगे। बस्ती के आवास विकास कॉलोनी में 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर […]

You May Like