Lucknow KGMU में 11 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश, गोरखपुर निवासी आरोपी हुआ गिरफ्तार

Spread the love

लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपित को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर रात में बच्ची शौचालय की ओर जा रही थी, उसी दौरान आरोपित ने घटना करने का प्रयास किया था। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर एफआइआर दर्ज की थी और आरोपित की तलाश कर रही थी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है। ADCP पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक आरोपी सत्येंद्र मूल रूप से गोरखपुर के बड़हलगंज का रहने वाला है।

आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

चौक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आई.पी. सिंह ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सत्येंद्र अस्पताल में एक बुजुर्ग व्यक्ति को देख रहा था, जहां 11 साल की लड़की के पिता को भी भर्ती कराया गया था। सिंह ने कहा कि दोनों मरीज एक वार्ड साझा कर रहे थे।

लड़की का आरोप है कि आरोपी उसका पीछा करते हुए शौचालय तक आया और उससे रेप की कोशिश की। मासूम ने शोर मचाना चाहा तो उसका मुंह दबा दिया। इस पर बच्ची ने दांत से आरोपी का हाथ काटा और फिर शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर एक कर्मचारी बाथरूम पहुंचा तो सत्येंद्र उसे धक्का देकर भाग निकला। वारदात के बाद से वार्ड में हंगामा हो गया। डॉक्टर स्टाफ समेत अन्य तीमारदार भी आ गए। पुलिस ने बच्ची के परिवारीजन की तहरीर पर सत्येंद्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज लिया गया था।

एसीपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश, छेड़छाड़ और अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने की प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें : G20 Summit : भारत को मिली G20 की अध्यक्षता, PM मोदी बोले- G20 को वैश्विक बदलावों का बनाएंगे जरिया

 347 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

WhatsApp इंडिया हेड अभिजीत बोस और Meta इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

Wed Nov 16 , 2022
Spread the loveव्हॉट्सऐप इंडिया (WhatsApp India) के प्रमुख अभिजीत बोस और मेटा इंडिया (Meta India) के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह घटनाक्रम कंपनी द्वारा दुनियाभर में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के एक सप्ताह के भीतर हुआ है। एक और […]

You May Like