RBI का निर्देश, बैंकों की शाखाएं 31 मार्च तक खुली रहेंगी, अब ‘संडे’ को भी होगा काम

Spread the love

वित्त वर्ष 2022-23 अपने अंतिम चरण में आ गया है और केवल 9 दिन बाद ये वित्त वर्ष हमें अलविदा कह देगा। सरकारी विभागो, मंत्रालयों सहित देश के अधिकांश दफ्तरों, संस्थानों आदि में सालाना क्लोजिंग की तैयारियों को फाइनल रूप दिया जा रहा है। बैंकों के लिए वित्त वर्ष की समाप्ति साल के सबसे बड़े इवेंट में से एक होती है। इस साल भी देश के सरकारी, गैर सरकारी, निजी और को-ऑपरेटिव बैंक जैसे बैंकिग संस्थानों में जोरशोर से कामकाज चल रहा है। अब इसी कड़ी में देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई की ओर से बड़ी खबर आई है।

8 सहकारी बैंकों पर RBI ने लगाया जुर्माना, जानिए क्या रही वजह RBI imposed  penalty on 8 cooperative banks, know what was the reason - News Nation

अब देश भर में बैंकों की सभी ब्रांच आगामी 31 मार्च तक रविवार को खुली रहेंगी। दरअसल RBI ने बैंकों को अपनी ब्रांच 31 मार्च तक खोले रखने का आदेश दिया है। इसकी वजह एनुअल क्लोजिंग है।

जानकारी हो कि, फाइनेंशियल ईयर 2022-23 इस महीने की 31 तारीख को ही खत्म हो जाएगा। इसलिए RBI ने अब बैंकों से साफ़ कहा है, कि इस महीने के सरकार से जुड़े सभी ट्रांजैक्शंस 31 मार्च तक सेटल हो जाने चाहिए। उसने इसके लिए बैंकों को भी अब खास ध्यान रखने को कहा है।

Digital bank account sparks off a disruption | Mint

इस बाबत RBI ने बाकायदा अपने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि सभी एजेंसी बैंकों को अपनी ब्रांचों को सरकार से जुड़े ओवर द काउंटर ट्रांजैक्शन के लिए 31 मार्च को नॉर्मल वर्किंग आवर तक खुला रखना होगा। इसके साथ ही बैंक ने यह भी कहा है कि, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शंस 31 मार्च को 24:00 (रात 12 बजे) तक ही जारी रहेंगे।

यह भी जानकारी है कि, सभी सरकारी चेक के कलेक्शन के लिए स्पेशल क्लियरिंग कंडक्ट किए जाएंगे, जिसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स (DPSS) इस बाबत जल्द ही जरूरी निर्देश जारी करेगा। पता हो कि, DPSS दरअसल RBI के तहत आता है। वहीं सेंट्रल एंड स्टेट गवर्नमेंट के ट्रांजैक्शंस की रिपोर्टिंग के लिए रिपोर्टिंग विंडो आगामी 31 मार्च को 1 अप्रैल को दोपहर तक ओपन रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें : History of march 22 : विश्व जल दिवस के अलावा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

 265 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chaitra Navratri 2023 : यदि सुबह में नहीं कर पाए कलश स्थापना, न हों परेशाान, जान लें दोपहर और शाम का शुभ मुहूर्त

Wed Mar 22 , 2023
Spread the loveचैत्र नवरात्रि आज यानी 22 मार्च 2022, बुधवार से शुरू हो चुकी है. चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व है. बताया जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा पृथ्वी पर निवास करती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि का त्योहार घटस्थापना से शुरू […]

You May Like