Sambhal : स्टेज पर जयमाल के दौरान दूल्हे ने की दुल्हन के साथ अश्लील हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

Spread the love

उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal News) में एक शादी समारोह में दूल्हा बार-बार दुल्हन (Bride Groom Video) के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। जिससे भड़की दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने पर बाराती और घराती पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। मामला पुलिस से पंचायत तक पहुंच गया। अंत में बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला? 

सोमवार की रात बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में बदायूं जिले के बिल्सी से बारात आई थी। धूमधाम से बारात चढ़ाई गई और बरातियों का स्वागत भी दुल्हन पक्ष ने जोरदार किया। देर रात जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ तो दूल्हा ने दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी। कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो कुछ जिम्मेदार लोगों ने मामले को शांत करा दिया।

दूल्हे के बार-बार अश्लील हरकतें करने पर दुल्हन खफा हो गई। जब दुल्हन ने शादी से इंकार किया तो हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्ष को लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद खत्म कराया दूल्हा और उसके पिता व कुछ रिश्तेदारों को थाने ले गई।

दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया है। अब दुल्हन पक्ष कार्रवाई के लिए तहरीर देने की तैयारी कर रहा है। थाना प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने कंपनी के बोर्ड से क्यों दिया इस्तीफा? जानिए असल वजह

 282 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ने वाले China के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का हुआ आकस्मिक निधन

Wed Nov 30 , 2022
Spread the loveचीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। ल्यूकेमिया के चलते उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। आपकों बता दें कि चीन के पूर्व राष्ट्रपति 96 वर्ष के थे। तियानमेन […]

You May Like