Assam Flood: असम में बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात, 20 जिलों के 780 गांव प्रभावित, 1.2 लाख लोग हुए बेघर

Spread the love

Assam Flood: असम में भीषण बाढ़ से हालात गंभीर है। बाढ़ से पूरे राज्य के कई शहर और गांव जलमग्न हो गए हैं। बुधवार को बाढ़ की वजह से हालात और भी बदतर हो गए। राज्य के 780 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं जबकि 1.2 लाख लोगों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बता दे कि बुधवार शाम तक राज्य भर के 20 जिले और उप-मंडल प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, 1,19,830 लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं, जिनमें 48,967 महिलाएं और 17,652 बच्चे शामिल हैं।

Assam Flood: असम में बाढ़ से और बिगड़े हालात, IMD ने तेज बारिश का जारी किया  अलर्ट - flood condition in assam remained critical following overnight  rainfall at several place -

NDRF और SDRF की टीम जुटी

पिछले 24 घंटों में आपदा प्रबंधन एजेंसियों की ओर से तैनात नौकाओं से कुल 1,280 लोगों को निकाला गया है। NDRF और SDRF की टीम बाढ़ की स्थिति से निपटने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, सबसे अधिक 565 लोगों को भूटान के पड़ोसी बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के तामुलपुर उप-मंडल से निकाला गया है। विभिन्न जिलों में कुल 1,0591.85 हेक्टेयर फसल क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

बता दे कि ऊपरी असम का लखीमपुर जिला सबसे अधिक प्रभावित था। 24 घंटे बाद यानी बुधवार को निचले और पश्चिमी असम के जिलों में बाढ़ और अधिक भयावह हो गई है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने कहा कि बक्सा जिले में पुथिमारी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जबकि निचले असम की पगलादिया (नलबाड़ी), संकोश (धुबरी) और बेकी (बारपेटा) नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।

वहीं जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 44,707 लोग नलबाड़ी जिले में प्रभावित हुए हैं। इसके बाद बक्सा में 26,571 लोग प्रभावित हुए हैं। लखीमपुर में 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। राज्य में कुल 780 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जबकि दरांग, कामरूप (मेट्रो), कोकराझार, नलबाड़ी जिले और बजाली उप-मंडल शहरी बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

जानें अगले दो दिनों के लिए IMD की भविष्यवाणी

IMD ने अगले दो दिनों के लिए दक्षिण सलमारा मनाचार, कोकराझार, धुबरी, चिरांग, बक्सा, बारपेटा, बोंगाईगांव, नलबाड़ी, गोलपारा में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि इससे ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों जैसे पुथिमारी, ऐ, बेकी, मानस, पगलादिया, कोपिली, संकोश के जल स्तर में वृद्धि होने की उम्मीद है।

केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है, निचले और ऊपरी असम में कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति होने की आशंका है। IMD ने गुरुवार को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के लिए येलो चेतावनी जारी की है। इसने अगले दो दिनों के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी से बहुत भारी और अत्यधिक भारी बारिश और बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें : http://Assam: चुनाव आयोग ने जारी किया असम परिसीमन प्रस्ताव, तो कांग्रेस ने उठाए सवाल

 218 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अब स्कार्पियो में हुआ ब्लास्ट

Thu Jun 22 , 2023
Spread the loveइम्फाल: मणिपुर में हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कहीं गोलीबारी तो कहीं धमाकों की खबरें लगातार समाने आ रही है। बता दे कि बुधवार रात राज्य के विभिन्न जिलों में विस्फोट और गोलीबारी की घटनाएं फिर से सामने आईं। बिष्णुपुर जिले में एक इम्प्रोवाइज्ड […]

You May Like