Taiwan ने नैंसी पेलोसी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, चीन ने कहा – चुकानी पड़ेगी इसकी भारी कीमत

Spread the love

Taiwan : चीन लगातार धमकी दे रहा था और ऐसा लग रहा था कि नैंसी पेलोसी एशिया दौरे में शायद ताइवान नहीं जाएंगी। नैंसी पेलोसी के आने की अटकलों के बीच चीन ने सैन्य टकराव की भी धमकी दी थी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

Image

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार को ताइवान की संसद पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति साई इंग वेन से मुलाकात की। संसद में पेलोसी को ताइवान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ प्रॉपिटियस क्लाउड्स विद स्पेशल ग्रैंड कॉर्डन’ से सम्मानित किया गया।

Image

Taiwan : पेलोसी ने कहा- सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका ताइवान का साथ देगा। हम हर पल उनके साथ है। हमें ताइवान की दोस्ती पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 43 साल पहले ताइवान के साथ खड़े रहने का जो वादा किया था, वो उस पर आज भी अडिग है।

Image

इधर, पेलोसी की विजिट से बौखलाए चीन ने ताइवान के लिए आर्थिक परेशानियां खड़ी करना शुरू कर दिया है। चीनी सरकार ने ताइवान को नेचुरल सैंड के देने पर रोक लगा दी है। इससे ताइवान को काफी नुकसान हो सकता है। कोरोना महामारी के बाद से कंस्ट्रक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ताइवान के लिए इनकम का सोर्स बन गया है। ऐसे में रेत का निर्यात रोकने से ताइवान को आर्थिक नुकसान होगा। 1 जुलाई को भी चीन ने ताइवान के 100 से ज्यादा फूड सप्लायर से आयात (इम्पोर्ट) पर प्रतिबंध लगाया था।

Image

Taiwan : रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकियों के बाद अमेरिका और ताइवान की सेनाएं चीन से निपटने के लिए तैयार हैं। अमेरिकी नेवी के 4 वॉरशिप हाईअलर्ट पर हैं और ताइवान की समुद्री सीमा में गश्त कर रहे हैं। इन पर एफ-16 और एफ-35 जैसे हाईली एडवांस्ड फाइटर जेट्स और मिसाइलें मौजूद हैं। रीपर ड्रोन और लेजर गाइडेड मिसाइलें भी तैयार हैं। अगर चीन की तरफ से कोई हिमाकत की गई तो अमेरिका और ताइवान उस पर दोनों तरफ से हमला कर सकते हैं।

Image

कहा जा रहा है कि चीन ने कार्रवाई के लिए लॉन्ग रेंज हुडोंग रॉकेट और टैंक तैयार रखे हैं। उसके पास ताइवान स्ट्रेट में दूसरे मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स भी हैं। इनका इस्तेमाल वो कर सकता है। अमेरिकी फौज की इन हरकतों पर पैनी नजर है। USS रोनाल्ड रीगन वॉरशिप और असॉल्ट शिप हाईअलर्ट पर हैं।

समंदर का 'सुरसा' बना चीनी ड्रैगन, विध्वंसक जहाजों का रिकॉर्ड उत्पादन, भारत  के लिए बनेगा सिरदर्द? | powerful Chinese navy plan ready to flex its  muscles in oceans What is Xi ...

Taiwan : 2 अगस्त को ताइवान पहुंचने पर पेलोसी ने कहा था- अमेरिका ताइवान की डेमोक्रेसी का समर्थन जारी रखेगा। ताइवान के 2.30 करोड़ नागरिकों के साथ अमेरिका की एकजुटता आज पहले से कहीं अधिक अहम है, क्योंकि दुनिया ऑटोक्रेसी (निरंकुशता) और डेमोक्रेसी के बीच एक विकल्प का सामना कर रही है। वहीं, चीन ने इस दौरे की निंदा करते हुए कहा है कि US आग से खेलना बंद करे।

यह भी पढ़ें : Allahabad High Court ने यूपी लोक सेवा आयोग को दिया बड़ा झटका, UP PCS Pre 2021 परीक्षा हुई रद्द 

 482 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BSP उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का करेगी समर्थन, मायावती ने ट्वीट कर किया ऐलान

Wed Aug 3 , 2022
Spread the loveBSP : बहुजन समाज पार्टी (BSP) के फैसले ने एक बार फिर विपक्ष को सोचने पर मजबूर कर दिया है। राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में बसपा ने एनडीए (NDA) उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन कर विपक्ष की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बसपा प्रमुख मायावती […]

You May Like