Taliban ने फिर दिखाना शुरु किया अपना असली खूंखार चेहरा, यूनिवर्सिटी के बाहर छात्राओं को चाबुक से पीटा

Spread the love

15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। मई 2021 में अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद तालिबान को 20 साल बाद दोबारा काबुल की सत्ता मिली थी। खोखले सपने दिखाकर सत्ता कब्जाने वाले तालिबान ने अब अपना असली खूंखार चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है।

Image

बेटियों को पढ़ाने की डींगें हांकने वाले तालिबानी आतंकी हक की आवाज उठाने वाली छात्राओं पर चाबुक चलाते दिख रहे हैं। अफगानिस्तान से ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें यूनिवर्सिटी के बाहर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली कॉलेज छात्राओं को खदेड़ने के लिए उन्हें पीटा जा रहा है।

बुरका न पहनने की वजह से इन छात्राओं को पढ़ने के लिए यूनिवर्सिटी में घुसने नहीं दिया जा रहा था। बस इसी के खिलाफ ये लड़कियां प्रदर्शन कर रही थीं। मामला उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शान यूनिवर्सिटी का है।

Image

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान सरकार के सदाचार मंत्रालय के अधिकारी ने छात्राओं को विरोध करने पर चाबुक से पीटा। वीडियो में अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। दर्जनों छात्राओं की पीठ पर कोड़े बरसाकर उन्हें खदेड़ा जा रहा है।

क्लास 6 के बाद स्कूल पर पाबंदी

पिछले साल अगस्त में जब से तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता अपने हाथों में ली है, तभी से महिलाओं की आवाज दबाई जा रही है। आजादी से जीने के उनके सभी अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्हें क्या बोलना है, क्या पहनना है, कहां नौकरी करनी है, कहां पढ़ना है, ये सब तालिबान तय करने में लगा है। छठी क्लास के बाद लड़कियों के स्कूल जाने पर भी वह पाबंदी लगा रहा है।

Taliban shuts Afghan girls' schools just hours after reopening

यूनिवर्सिटी ने बनाया हिजाब का नियम

तालिबान के मंत्रालय ने सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के पहनावे को लेकर नियम बनाए हैं। वह नकाब या बुरका के बिना पब्लिक प्लेस में नहीं आ सकतीं हैं। इसी फरमान के खिलाफ महिलाएं विरोध कर रही हैं। वे ‘शिक्षा का अधिकार’ के नारे लगा रही हैं।

Image

हालांकि अब यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष नकीबुल्ला कैजीजादा ने भरोसा जताया है कि तालिबान ने छात्राओं के साथ जो बर्ताव किया है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक तालिबान प्रदर्शनकारियों को पीट रहे हैं, पत्रकारों को हिरासत में ले रहे हैं। तालिबान ने बिना अनुमति के विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है।

यह भी पढ़ें : ‘पठान’अभी मरा नहीं.. जिंदा है! फिल्म का टीजर हुआ जारी, शाहरुख खान ने आज अपने 57वें जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा

 291 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Haryana के नूंह में पंचायत चुनाव के दौरान हुआ पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Wed Nov 2 , 2022
Spread the loveहरियाणा के नूंह जिले में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा भड़क गई। इसमें कई पुलिसवालों के घायल होने की सूचना है। रिपोर्ट के मुताबिक दो गुट आपस में लड़ पड़े और पथराव करने लगे।  जिससे कई लोग घायल हो गए। वहीं, सूचना पर मामले को शांत कराने पहुंची […]

You May Like