NEET Paper Leak: नीट की गड़बड़ी में तेजस्वी का नाम आया सामने, बीजेपी ने किया दावा

Spread the love

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर अब बिहार की सियासत तेज हो गई है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने RJD पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया कि पेपर लीक के पीछे तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम का हाथ है, उन्होंने कहा कि तेजस्वी के निजी सचिव ने आरोपी सिकंदर के लिए गेस्टहाउस में कमरा बुक कराया। बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि वो इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए भेज रहे हैं।

तेजस्वी यादव के PS प्रीतम कुमार का करीबी रिश्तेदार

बता दे कि इससे पहले बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में नगर परिषद में तैनात एक इंजीनियर सिकंदर यादवेंदु की पहचान मुख्य आरोपी के रूप में की थी। जिस पर विजय सिन्हा ने कहा कि सिकंदर यादवेंदु, तेजस्वी यादव के PS प्रीतम कुमार का करीबी रिश्तेदार है। सिकंदर की बहन रीना यादव और बेटे अनुराग यादव के ठहरने के लिए 4 मई को NHAI गेस्ट हाउस बुक किया गया था। NHAI गेस्ट हाउस की डायरी में एक फोन नंबर और ‘मंत्री जी’ का उल्लेख किया गया था। जांच एजेंसी इस मंत्री जी की पहचान जानने का प्रयास कर रही है।

RJD की पूरी व्यवस्था अपराध और भ्रष्टाचार पर आधारित

इस मामले में अनुराग यादव की भी गिरफ्तारी हुई है। विजय सिन्हा बिहार में सड़क निर्माण विभाग का भी प्रभार संभाल रहे हैं। उन्होंने NHAI गेस्ट हाउस की बुकिंग की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मैं अपने विभाग से गहन जांच करवा रहा हूं, ताकि पता चल सके कि तेजस्वी यादव के इशारे पर कौन अधिकारी या कर्मचारी काम कर रहे हैं। RJD की पूरी व्यवस्था अपराध और भ्रष्टाचार पर आधारित है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि NEET के 67 अभ्यर्थियों को 720 में से 720 अंक मिले थे। इस परीक्षा को कंडक्ट कराने वाली संस्था NTA से इस बारे में सवाल पूछा गया। NTA ने बताया कि ऐसा ग्रेस मार्क्स की वजह से हुआ है। कुछ एग्जाम सेंटर्स पर लॉस ऑफ टाइम की वजह से कुल 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। टॉप 67 में से 44 अभ्यर्थियों को भी ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। इसके बाद NTA ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वो ग्रेस मार्क्स रद्द करके इन छात्रों का री-एग्जाम 23 जून को आयोजित करवाएंगे। जो अभ्यर्थी अपने पुराने स्कोर के साथ ही आगे बढ़ना चाहते हैं वो ऐसा कर सकते हैं। लेकिन उनके स्कोर कार्ड से ग्रेस मार्क्स हटा दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- T20 World Cup: सुपर 8 में इंग्लैंड ने रोका वेस्टइंडीज़ का विजय रथ, 8 मैच के बाद हार

 25 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UGC-NET 2024: क्यों रद्द की गई UGC-NET 2024? शिक्षा मंत्रालय ने दिया जवाब

Thu Jun 20 , 2024
Spread the loveUGC-NET 2024: देश में पेपर लीक मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ नेट पेपर लीक तो वहीं दूसरी तरफ नीट पेपर लीक मामला विवाद में हैं। रोज नये-नये खुलासों से हड़कंप मच रहा है। आज केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस […]

You May Like