Salman Khan: सलमान खान फायरिंग केस में नया मोड़, बंदूक की तलाश में सूरत पहुंची क्राइम ब्रांच

Spread the love

Salman Khan: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सूरत पहुंची है। क्राइम ब्रांच की टीम तापी नदी में बंदूक की तलाश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इस फायरिंग में आरोपियों ने जिस बंदूक का इस्तेमाल किया। उसकी तलाश के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सूरत पहुंची है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को बताया कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूक सूरत की एक बड़ी नदी में फेंक दी थी।

क्राइम ब्रांच की टीम सूरत में सर्च कर रही है। स्थानीय प्रशासन की मदद से गोताखोर अरेंज किए गए हैं। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक क्राइम ब्रांच यूनिट 9 के इंचार्ज हैं। अपनी टीम के साथ गुजरात पहुंचे हैं।

बता दे कि सलमान खान फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछले शनिवार को लॉरेंस विश्नोई और अनमोल विश्नोई को आरोपी बनाया था और केस में कई नई धाराएं जोड़ी हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच अनमोल विश्नोई के खिलाफ जल्द ही लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी में है। इस फायरिंग केस का मास्टर माइंड अनमोल बिश्नोई है और इस समय वह विदेश में है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच साबरमती जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई की हिरासत की मांग के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल करने की तैयारी में है। सलमान खान फायरिंग मामले में दोनों को वांटेड आरोपी बनाने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों प्रक्रियाओं में जुटी हुई है।

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को इस मामले में वांटेड घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि इस केस में गिरफ्तार विक्की गुप्ता और सागर पाल को बिश्नोई भाइयों से निर्देश मिल रहे थे। फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल की सुबह दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें:- Rakhi Sawant: सुप्रीम कोर्ट से राखी सावंत को बड़ा झटका, अब जाना पड़ेगा जेल!

 106 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sant Kabir Nagar: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला, हमले के बाद धरने पर बैठे संजय निषाद

Mon Apr 22 , 2024
Spread the loveSant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और उनके समर्थकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें काफी को चोटें आईं हैं। उनकी नाक पर चोट लगी है। हमले के बाद उन्हें देर […]

You May Like