UP : मथुरा में ट्राली बैग में मिली युवती की लाश, पालीथीन में पैक कर रखी गई थी

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 साल की लड़की श्रद्धा वाकर की हत्या घटना का खुलासा होने से पूरा देश दहला हुआ है। कुछ दिन पहले ही राजधानी लखनऊ में एक लड़की को उसके कथित प्रेमी ने चौथी मंजिल से फेंक दिया था। ऐसी घटनाओं ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अब यूपी के मथुरा में एक ट्राली बैग में एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

मृत लड़की की उम्र 22 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मथुरा के थाना राया क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के समीप कृषि अनुसंधान केंद्र के पास से शव मिला।

मजदूरों ने लावारिश ट्रॉली बैग की जानकारी दी

स्थानीय पुलिस का कहना है कि सुबह यहां काम कर रहे मजदूरों ने लावारिश ट्रॉली बैग मिलने की जानकारी दी। पुलिस की टीम ने जब यहां उसे खोला तो हैरान रह गई क्योंकि उसमें कपड़े नहीं थे बल्कि एक लड़की का शव था। शव पारदर्शी पॉलीथीन में रखकर ट्रॉली में डाली गई थी। लड़की के शरीर पर चोट के कई निशान हैं और ऐसा लग रहा है कि धारदार हथियार से मारा गया है।

पुलिस का कहना है कि शव को देखकर लग रहा है कि लड़की की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छुपाने के लिए शव यहां फेंका गया है। शव को एक्सप्रेसवे से लगे सर्विस रोड पर फेंका गया था। पुलिस की टीम के अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं।

यह भी पढ़ें : Meerut : नाम बदलकर मुस्लिम लड़के ने युवती से दोस्ती कर किया यौन शोषण, विरोध करने पर श्रद्धा जैसा हाल करने की दी धमकी

 270 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Elon Musk ने Twitter के लिए किया नई पॉलिसी का ऐलान, कहा-‘फ्रीडम ऑफ स्पीच, नॉट रीच’…हेट ट्वीट्स पर होगी सख्ती

Sat Nov 19 , 2022
Spread the loveट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क कोई न कोई घोषणा कर रहे हैं। कर्मचारियों के इस्तीफे से लेकर छंटनी जैसे हालात कंपनी में चल रहे हैं। लेकिन एलन मस्क कंपनी को अपने हिसाब से चलाने का मन बना चुके हैं। मस्क ने शुक्रवार को ट्वीटर की […]

You May Like