Vande Bharat Train: लखनऊ और गोरखपुर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Spread the love

Vande Bharat Train: देशभर में वंदे भारत ट्रेन सबके लिए बेहद खास और आकर्षण का विषय बना हुआ है। अब उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जबकि झारखंड और बिहार को पहली बार सेमी हाई स्पीड ट्रेन मिलेगी। उत्तर प्रदेश में लखनऊ और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। वहीं, दूसरी वंदे भारत को झारखंड में रांची से बिहार के पटना तक चलाए जाने की संभावना है।

Kasaragod – Thiruvananthapuram Kerala Vande Bharat Express: Fare, timings, stoppages, other details | Mint

बता दे कि झारखंड में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के 25 अप्रैल को लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, कुछ तकनीकी चुनौतियों के कारण इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है।

गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलेगी नई वंदे भारत

भारत सरकार देश में तेजी से यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतरीन करने की दिशा में काम कर रही है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस इसी दिशा में रखा गया एक अहम कदम है। खास बात है कि यात्रियों को इस प्रीमियम ट्रेन का सफर खूब भा रहा है। यही वजह है कि तेजी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जल्द ही उत्तर प्रदेश को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे लखनऊ और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने कहा, “गोरखपुर और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव फिलहाल शुरुआती चरण में है और इस मामले पर काम जारी है।”

मई के आखिरी तक मिलेगी सौगात

उधर, झारखंड को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात जल्द मिलने की संभावना है, जो रांची से पटना के बीच चलेगी। हालांकि, दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने कहा, “रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अभी फाइनल नहीं हुआ है।” हालांकि, संभावना है कि ट्रेन गया के रास्ते रांची और पटना के बीच चलेगी।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के मई के आखिरी तक शुरू होने की संभावना है। बता दें कि सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी 2019 को चलाई गई थी। इसके बाद यह यूपी को मिलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी।

यह भी पढ़ें : http://‘Mission 2024’ से पहले Nitish सरकार को बड़ा झटका, RCP Singh ने थामा BJP का हाथ

 545 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Youtuber Manish Kashyap को लगा बड़ा झटका, 11 महीने तक जेल में रहेंगे बंद

Thu May 11 , 2023
Spread the loveपटना: Youtube Channel पर फेक न्यूज चलाने को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे बिहार के YouTuber Manish Kashyap को अब एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, Manish Kashyap को NSA मामले में 11 महीने तक लगातार तमिलनाडु की जेल में ही बंद रहना पड़ेगा। Manish Kashyap […]

You May Like