Sawan Shivratri 2024: जानें कब से शुरू हो रहा है सावन का पावन महीना?

Spread the love

Sawan Shivratri 2024: जल्द ही सावन का महीना शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। इस महीने आने वाली शिव रात्रि की बहुत मान्यता है। भगवान शिव के भक्तों को सालभर इस त्योहार का इंतजार रहता है।

Sawan Shivratri 2024

इस पर्व के महत्व की बात करें तो कहा जाता है कि शिव रात्रि को भगवान शिव ने सृष्टि की रचना की थी। यह त्योहार अंधकार और बुराई पर प्रकाश और अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने से भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कब है सावन शिवरात्रि?

इस वर्ष श्रावण यानी सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। हिंदू पंचाग के अनुसार, सावन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 2 अगस्त को दोपहर 3:27 पर शुरू होगी। इसका समापन 3 अगस्त को दोपहर 3:51 पर होगा। शिवरात्रि में शाम के वक्त पूजा का विशेष महत्व है इसलिए शिवरात्रि का व्रत और पूजा 2 अगस्त को ही किया जाएगा।

कहा जाता हैं भगवान शिव त्रिदेवों में सबसे भोले हैं लेकिन जब उन्हें क्रोध आता है तो पूरी सृष्टि कांप उठती है। इसके साथ ही वह अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते और विधि विधान से पूजा अर्चना का फल जरूर देते हैं। ऐसे में शिवरात्रि की पूजा विधि जान लेना बहुत आवश्यक है।

शिव रात्रि की पूजा विधि क्या है?

  •  ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  •  अपने घर या मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग स्थापित करें।
  •  शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी और बेल पत्र से अभिषेक करें।
  •  फूल, फल, मिठाई और धूप चढ़ाएं।
  •  शिव चालीसा का पाठ करें या “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
  •  दिन भर व्रत रखें और रात में फलाहार करें।
  •  अगले दिन सुबह, सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करें।

यह भी पढ़ें:- UP News: यूपी 2027 विधानसभा चुनाव में मायावती की BSP को कितनी सीट मिलेंगी?

 9 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, आज चमकेंगे इन 04 राशियों के भाग्य

Sat Jul 6 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 06 जुलाई 2024, शनिवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like