Bhojpuri Industry में कौन सी अभिनेत्रियां हैं ज्यादा अमीर, एक फिल्म के लिए कितना करती हैं चार्ज

Spread the love

Bhojpuri Industry : भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर अक्सर हुनर के जलवे बिखेरती रहती हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े नाम है जिन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी है। कुछ तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे रही हैं। भोजपुरी सिनेमा में प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों की एक लंबी लिस्ट शामिल है। इन सभी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।

From Monalisa To Kajal Raghwani And Nisha Dubey: 5 Hottest Bhojpuri  Actresses And Their Most Sensuous Photos | IWMBuzz

अक्षरा सिंह, मोनालिसा, रानी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियां भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। इनकी चर्चा हमेशा फैंस के बीच बनी रहती है। फैंस इनकी फिल्मों और गानों का इंतजार करते हैं। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको भी पता चलेगा कि इस इंडस्ट्री की कौन सी अभिनेत्री सबसे ज्यादा अमीर है।

अक्षरा सिंह –

Bhojpuri Industry : अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री हैं, जो अपने दमदार अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए वह तगड़ी फीस लेती हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं, वह एक स्टेज शो के लिए भी मोटी रकम वसूलती हैं। अभिनेत्री एक घंटे के शो के लिए तीन से पांच लाख रुपये लेती हैं। अक्षरा की कुल संपत्ति 50-60 करोड़ रुपये हैं।

Image

रानी चटर्जी – 

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। उन्होंने अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और वह अपनी एक फिल्म के लिए 8 से 12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रानी चटर्जी एक महीने में लाखों की कमाई करती हैं। कुछ संपत्ति की बात करें तो रानी चटर्जी लगभग पांच मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।

Image

आम्रपाली दूबे –

Bhojpuri Industry : आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने तेजी से इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। आम्रपाली ने फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और पहली फिल्म से ही उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। आज के समय में वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ है।

Image

मोनालिसा –

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री रही हैं, जो अब टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है और वह एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि मोनालिसा की संपत्ति 18 करोड़ से भी ज्यादा है।

Image

यह भी पढ़ें : Abu Salem की 2030 में ही हो सकेगी रिहाई, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत पुर्तगाल समझौते से नहीं है बंधी

 760 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nagaland के BJP प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अलोंग ने जनसंख्या नियत्रंण का बताया अनोखा उपाय, कहा मेरी तरह रहो 'सिंगल'

Mon Jul 11 , 2022
Spread the loveNagaland : इन दिनों सोशल मीडिया पर नागालैंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अलोंग (Temjen Imna Along Longkumer) का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने पूर्वोत्तर के लोगों की छोटी आंखों को लेकर कहा था कि छोटी आंखें होने के बावजूद हम सबकुछ साफ-साफ देख […]

You May Like