10 साल बाद Ravindra Jadeja और CSK की राहें हुईं अलग, क्या धोनी हैं इसकी वजह

Spread the love

Ravindra Jadeja : टीम इंडिया इस समय जिम्बाब्वे में है, 18 अगस्त से वनडे मैच शुरू हो रहे हैं। इसके बाद एशिया कप भी खेला जाना है। लेकिन इन सब के बीच आईपीएल चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि आईपीएल 2023 अभी काफी दूर है। किन इसको लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। इस बीच आईपीएल को लेकर बड़ी और अहम खबर सामने आई है। पता चला है कि आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रहे  Ravindra Jadeja और सीएसके की राहें अलग अलग हो सकती हैं।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

भारतीय टीम के ऑल राउंडर  Ravindra Jadeja कुछ दिनों बाद एशिया कप में दिखाई देंगे, लेकिन 2022 के आईपीएल के बाद से उनकी चेन्नई सिपर किंग्स के साथ अनबन चल रही है। तथा वह 2022 के बाद से टीम के सम्पर्क में नही हैं।  2022 के आईपीएल के बाद से रवींद्र जडेजा एवं चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट के बीच कोई सम्पर्क नहीं है।

Chennai Super Kings team 2019: Players list, squad, captain of CSK for IPL 2019

CSK एवं  Ravindra Jadeja के बीच क्यों है विवाद?

आईपीएल 2022 के दौरान  Ravindra Jadeja और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक विवाद हो गया था। आईपीएल 2022 के शुरू होने से ठीक पहले एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और इसके बाद रवींद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाया गया था। लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हे बीच में हटा दिया गया था और कप्तानी फिर धोनी के हाथ में दे दी गयी थी।

CSK Captaincy No Pressure, Good To Have MS Dhoni Around: Ravindra Jadeja

रिपोर्ट्स आई थीं कि  Ravindra Jadeja इसी वजह से नाराज थे, इसके बाद उन्होंने एक-दो मैच खेले और फिर चोट की वजह से बाहर हो गए। अब एक बार फिर रवींद्र जडेजा और सुपर किंग्स में अलगाव की बातें सामने आ रही है।

Image

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएसके को एक परिवार की तरह काम करने के लिए जाना जाता है, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी आईपीएल खत्म होने के बाद भी विभिन्न आयोजनों में शामिल होते रहते हैं, लेकिन  Ravindra Jadeja इन सबसे काफी दूर हैं।

 Ravindra Jadeja ने सोशल मीडिया से हटा दिये हैं सभी पोस्ट –

रवीन्द्र जडेजा आईपीएल 2022 के बाद से ही सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े सभी पोस्ट हटा चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें कई पोस्ट में शामिल किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नही दिया।

हाल ही में एमएस धोनी के बर्थडे पर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडिया शेयर किया था। इस वीडियो में  Ravindra Jadeja को छोड़कर CSK के सभी खिलाड़ी माही को बर्थडे विश करते नजर आए थे।

Chennai Super Kings Team 2022 - Latest News, Records, Stats, Squad & History of CSK

इस बीच संभावना है कि एमएस धोनी आईपीएल 2023 में भी खेलते हुए दिखेेंगे और सीएसके की कप्तानी करते रहेंगे। माना जा रहा है कि  Ravindra Jadeja अगले आईपीएल से पहले टीम से अगल होकर ऑक्शन में जाएंगे।

यह भी पढ़ें : 38 साल बाद सियाचिन में लांस नायक Chandrashekhar Harbola का शव बंकर में मिला, परिवार में है गम और खुशी का माहौल

 716 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Arvind Kejariwal ने केन्द्र सरकार को दिया अचूक फॉर्मूला, कैसे देश का हर गरीब बन जायेगा अमीर

Tue Aug 16 , 2022
Spread the loveकेन्द्र की भाजपा सरकार और दिल्ली की Arvind Kejariwal सरकार के बीच जनता के लिए मुफ्त की सुविधाओं को लेकर जुबानी जंग होती ही रहती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केजरीवाल की मुफ्त सुविधाओं को मुफ्त की रेवड़ियां कहा था। जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने […]

You May Like