Manjusha Niyogi : एक और बंगाली अभिनेत्री ने की खुदकुशी, मरहूम बिदिशा से थी दोस्ती

Spread the love

Manjusha Niyogi : बंगाली अभिनय जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। बीते दिनों, इस इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे और बिदिशा डे मजूमदार की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं, अब एक और अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर सामने आई है। मॉडल और बंगाली टीवी एक्ट्रेस मंजुशा नियोगी का शव उनके फ्लैट पर संदिग्ध हालत में मिला है। बीते 15 दिनों में बंगाली सिनेमा में तीसरी अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। ऐसे में इस घटना ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

मंजूषा के परिजन उसके इस कदम को आत्महत्या बता रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंजूषा के परिजनों के मुताबिक बिदिशा के साथ मंजूषा की दोस्ती थी। उसकी मौत के बाद से वह सदमे में थी। उसने अपनी मां से कहा था कि वह भी आत्महत्या कर लेगी। गुरुवार की शाम को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पहले पल्लवी डे फिर बिदिशा और अब इस एक्ट्रेस ने लगाई फांसी! सिनेमा जगत को  लगा बड़ा झटका | Bengali model Manjusha Niyogi hanged herself in kolkata -  Hindi Oneindia

 

यह भी पढ़ें : बंगाली अभिनेत्री और मॉडल बिदिशा डे मजूमदार ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

जिद्दी स्वभाव की थी Manjusha Niyogi :

Manjusha Niyogi : मृतका की मां के मुताबिक उनकी पुत्री जिद्दी स्वभाव की थी। एक बार जो जिद पकड़ ली उसे पूरा करके रहती थी। कुछ महीनों पहले ही उसकी शादी हुई थी। एक बार पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। उनके जमाई ने उस समय उसे ऐसा करने से रोका था। शनिवार को उनका जमाई घर आया था। वह नेक इंसान है।

Manjusha Niyogi: পল্লবী- বিদিশার পর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার অভিনেত্রী মঞ্জুষার

मृतका के परिजनो के मुताबिक बिदिशा की मौत के बाद से मंजूषा अवसाद से घिरी हुई थी। इसके साथ ही उसके करियर में काम की कमी की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंजूषा के करीबियों के मुताबिक वह उभरती हुई मॉडल थी। इसके साथ ही उसने कई बांग्ला धारावाहिकों में छोटे मोटे रोल किए थे। कांची धारावाहिक में वह नर्स के रोल में दिखाई दी थी।

 448 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Om Prakash Chautala : आय से अधिक सम्पत्ति मामले में ओम प्रकाश चौटाला को 4 साल की कैद, 50 लाख जुर्माना

Fri May 27 , 2022
Spread the loveOm Prakash Chautala :  आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने 4 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने चौटाला पर 50 […]

You May Like