China की धमकियों के बीच ताइवान से दक्षिण कोरिया रवाना हुईं नैंसी पेलोसी, अमेरिका के नेतृत्व में प्रशांत महासागर में चल रहा सैन्य अभ्यास

Spread the love

China : ताइवान की यात्रा समाप्त करने के बाद अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गई हैं।  इन सब के बीच चीन ने एक बार फिर से हमला बोला है। चीन ने कहा कि अब ताइवान स्ट्रेट के पास सैन्य अभ्यास बेहद जरूरी है।

ये नक्शा चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने जारी किया। PLA गुरुवार से रविवार तक ताइवान के आसपास के 6 क्षेत्रों में मिलिट्री एक्सरसाइज करने की बात कही है।

वहीं चीन की धमकियों के बीच अमेरिका ने प्रशांत महासागर क्षेत्र में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच अमरीका और इंडोनेशिया ने आपसी संबंधों के और मजबूत होने का संकेत देते हुए बुधवार को सुमात्रा द्वीप में वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें पहली बार अन्य देशों ने भी भाग लिया।

China vs USA: America defies China's threats, start military exercise |  China vs America: चीन की धमकियों को अमरीका का ठेंगा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र  में इंडोनेशिया समेत 5 देशों के साथ ...

China : जकार्ता में अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में बताया कि इस साल इस सैन्य अभ्यास में अमेरिका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापुर के 5,000 से अधिक जवान हिस्सा ले रहे हैं। इस सैन्य अभ्यास की शुरुआत 2009 से हुई थी। इसके बाद से अब तक इस साल इसमें सर्वाधिक संख्या में जवान भाग ले रहे हैं। बयान में कहा गया कि इस सैन्य अभ्यास का लक्ष्य किसी भी अभियान के दौरान तथा मुक्त एवं स्वतंत्र हिंद प्रशांत के समर्थन में आपसी सहयोग, क्षमता एवं विश्वास को मजबूत करना है।

RIMPAC 2022: प्रशांत महासागर पर दुनिया का सबसे बड़ा नौसेना अभ्‍यास, अमेरिका  और ऑस्‍ट्रेलिया के साथ भारतीय नौसेना कर रही चीन को घेरने की तैयारी ...

यूएस आर्मी पैसिफिक’ के कमांडिंग जनरल चार्ल्स फ्लिन ने कहा, ‘यह अमेरिका और इंडोनेशिया के जुड़ाव और इस अहम क्षेत्र की सेनाओं के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है।’ फ्लिन और इंडोनेशिया के सेना प्रमुख जनरल अंदिका परकासा ने दक्षिण सुमात्रा प्रांत के बटुराजा में संयुक्त अभ्यास शुरू किया, जो 14 अगस्त तक चलेगा और इसमें थलसेना, नौसेना, वायुसेना और मरीन सभी भाग ले रहे हैं।

 698 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CAA : केन्द्रीय गृहमंत्री बोले - कोविड वैक्सीनेशन पूरा होते ही लागू होगा संशोधित नागरिकता कानून

Wed Aug 3 , 2022
Spread the loveCAA : पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को जल्द से जल्द लागू करने का आग्रह किया। इस पर शाह ने उन्हें आश्वासन दिया कि इसके बारे में नियम कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती […]

You May Like