Bulandshahr News: PM नरेंद्र मोदी ने दिया बंपर जीत का संकेत, बोले- आप ही मेरा परिवार…

Spread the love

Bulandshahr News: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। पीएम मोदी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से चुनाव प्रचार का बिगुल फूंका दिया है। बता दे कि बुलंदशहर में पीएम मोदी ने करीब 19 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए है।

Used my time for the good of the country: PM Modi on his 3-nation tour |  Zee Business

इसके बाद पीएम ने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम स्थापित हो गए हैं। अब राम से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर विकसित भारत का संकल्प दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि आप ही मेरा परिवार हैं और आपका सपना पूरा करना मेरा संकल्प। साथ ही इशारों ही इशारों में उन्होंने 2024 में अपनी बंपर जीत का भी ऐलान कर दिया।

भारत माता की जय के साथ कार्यक्रम शुरू

जनता को संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने भारत माता की जय के साथ किया। उन्होंने कहा कि आपका यह प्यार और विश्वास जीवन में मिल रहा है इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं। आज देख रहा था इतनी बड़ी तादाद में माता और बहनें यहां मौजूद हैं। यह टाइम माता-बहनों का सबसे व्यस्त समय होता है। यह रसोई का समय होता है और सब छोड़-छाड़ करके इतनी बड़ी तादाद में हमें आशीर्वाद देने आई है। सभी माता-बहनों को मेरा विशेष प्रणाम।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या धाम में 22 तारीख को प्रभु श्री राम के दर्शन हुए और आज यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला। पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हज़ार करोड़ से भी अधिक प्रोजेक्ट मिले हैं। ये प्रोजेक्ट्स रेल लाइन, हाइवे, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहर से जुड़े हुए हैं।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाना: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में मैंने रामलला के सानिध्य में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ, अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

देश को कल्याण जी जैसा सपूत

पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र ने देश को कल्याण जी जैसा सपूत दिया है, जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वो जहां हैं वो अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे। ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह जी और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है। लेकिन अभी भी सशक्त भारत के निर्माण का, सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति और बढ़ानी है।

यह भी पढ़ें:- http://Weather In UP: यूपी में अभी ठंड से राहत नहीं, 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

 95 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Loksabha Election 2024 : लालू की बेटी के ट्वीट ने बिहार के राजनीति की बढ़ा दी सियासत

Thu Jan 25 , 2024
Spread the loveLoksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव नजदीक है। किसी भी दिन चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती हैं। इसीलिए अब देश भर में सियासत भी गर्म है। एक तरफ जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी राम […]

You May Like